श्रावस्ती, मई 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ता शनिवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन अतिरिक मजिस्ट्रेट को सौंपा। डिप्टी कलेक्टर प्रवीण यादव को सौंपे ज्ञापन में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं ने कहा है कि लखनऊ में अतिक्रमण के नाम पर अधिवक्ताओं का चैंबर तोड़ा गया। इस दौरान शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाया गया। जिससे अधिवक्ताओं में रोष है, इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन लखनऊ की इस घटना के बाद अब अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल आवश्यक हो गया है, ...