सिमडेगा, मई 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झाराकम ने सरकार से तृतीय वर्ग के कर्मचारियों के सामुहिक स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की है। संघ के जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न ट्रेजरी में हुए अवैध निकासी को देखते हुए तृतीय वर्ग के कर्मचारियों के स्थानांतरण का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि संघ दोषी कर्मी एवं अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग करते हुए कर्मचारियों के हित के लिए भी सामुहिक स्थानांतरण नहीं करने की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...