शामली, अप्रैल 9 -- चौसाना। ऊन के गांव तहारपुर में एक परिवार से शादी अनुदान के नाम पर बीस हजार की ठगी करने का आरोप एक आंगनबाडी कार्यकत्री पर लगा है। जिलाधिकारी को दिए गये प्रार्थनापत्र मे आरोप लगाया गया है कि आंगनबाडी ने पत्नी व बेटी को डराया कि अगर पैसे नही दोगे तो सभी सामान व 60 हजार वापस भिजवा दूंगी। खाते से पैसे निकलने के बाद पिता को जानकारी हुई तो पूरे प्रकरण से पर्दा उठ गया। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव ताहरपुर निवासी रामभूल का कहना है कि उसकी बेटी की 21 अप्रेल को सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह मे शादी होनी है। इसके लिये शादी का समस्त सामान व अन्य खर्चे के लिए साठ हजार की रकम को उसकी बेटी के पोस्ट ऑफिस के खाते मे आये है। एक सप्ताह से गांव की आंगनबाडी लगातार उसके घर के चक्कर लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.