एटा, अप्रैल 7 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्सक, स्टाफ के साथ दो आरोपियों ने अभ्रदता की। अभ्रदता की मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। डा. संजय शेरस्या ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पांच अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्टाफ के साथ रात्रि आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात थे रात करीब दस बजे दो मरीज आए जिनमें एक की हालत गंभीर थी, जिनका वह उपचार कर रहे थे। जैथरा का ही एक और महिला मरीज आ गई जो अचेतावस्था में थी। बताया जा रहा है महिला एसिडिटी की शिकायत की थी। महिला के साथ दो अन्य लोग आए थे जो शराब के नशे में थे। दोनों ही चिकित्सक के पास पहुंचे और डिग्री दिखाने की कहकर पीड़ित, स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने क...