बक्सर, मार्च 17 -- चौसा, एक संवाददाता। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमणि विमल की अध्यक्षता में आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान अस्पताल के अंदर और बाहर साफ-सफाई की गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमणि विमल के अलावा डॉ नगमा बानो, डॉ. मणिपाल, स्वास्थ्य प्रबंधक सनी कुमार, धीरेंद्र कुमार ओझा, बीसीएम मंजू कुमारी, चंदन भारद्वाज, हरेराम सिंह, अनिल कुमार चौबे, नितिन कुमार राय, निरमा देवी अरविंद कुमार और आकाश कुमार सहित अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...