श्रावस्ती, अप्रैल 26 -- श्रावस्ती, संवाददाता टीम। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। जिले की 13 लाख की आबादी अल्ट्रासाउंड के लिए अकेले जिला अस्पताल पर निर्भर है। ऐसे में लोग निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों में जाकर ठग जाते हैं। जिले में एक जिला अस्पताल व आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। इसमें सीएचसी सिरसिया, सीएचसी मल्हीपुर को छोड़कर अन्य किसी भी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सिरसिया में मशीन तो लगी है लेकिन केवल गर्भवती महिलाओं का ही अल्ट्रासाउंड जांच हो पाती है जो महिला स्त्रीरोग विशेषज्ञ करतीं है। इसके अलावा अन्य किसी भी मरीज का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है। क्योंकि यहां रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नहीं है। वहीं इकौना सीएचसी में भी मशीन तो लगी है लेकिन रेडियोलाजिस्ट न होने से यहां भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.