दुमका, जनवरी 7 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया परिसर में बुधवार को प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्य योजना के अनुसार मेले में चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं सहयोगी स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहेगी, ताकि आने वाले लोगों को बेहतर और सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। स्वास्थ्य मेले में कुल 24 विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रत्येक काउंटर पर एएनएम, सहिया साथी एवं संबंधित चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिससे मरीजों को समय पर और सही उपचार मिल सके। वहीं मेले में योगाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.