सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ ठंडे पानी का इंतजाम
बांदा, जून 14 -- नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पेयजल की समस्या को लेकर प्रकाशित किया। जिसके बाद जिम्मेदारों ने सुध ली है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और तीमारदारों के लिए निशुल्क पेयजल की व्यवस्था शुरू करा दी है। भीषण गर्मी में सीएचसी आने वाले सैकड़ों मरीजों और तीमारदारों को ठंडे पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। अस्पताल परिसर में पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को बाजार से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही थी। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सीएचसी अधीक्षक विकास यादव ने पहल करते हुए शनिवार को निशुल्क पानी की सुविधा उपलब्ध कराई। धूल खा रहे घड़ों में पानी की व्यवस्था की और कैंनों में ठंडा पानी की व्यवस्था कराई गई। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.