औरंगाबाद, मई 12 -- केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत, नर्सों की सेवा भावना की सराहना फोटो- 12 मई एयूआर 19 कैप्शन- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर केक काटते स्वास्थ्य कर्मी रफीगंज, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा तथा जीएनएम और एएनएम कर्मियों ने सामूहिक रूप से केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मरीजों की सेवा में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह भी पढ़ें- विश्व नर्सिंग दिवस: मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं नर्स उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्य...