जहानाबाद, फरवरी 26 -- डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र और प्रखंड कार्यालय का या निरीक्षण निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की करपी, निज संवाददाता। डीएम अमृसा बैंस ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष, दवा भंडार, पैथोलॉजी कक्ष एवं टीकाकरण कक्ष का हाल जाना। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों से वार्ता कर दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, प्रसव सेवाओं तथा मरीजों की दैनिक औसत संख्या की जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समय पर चिकित्सीय पर...