जौनपुर, अक्टूबर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने से महिला मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं अपनी बीमारी की जानकारी पुरुष चिकित्सकों से बताने में संकोच करने के कारण निजी अस्पतालों में भारी-भरकम राशि खर्च करने को मजबूर हैं। इससे सरकारी अस्पताल में उनका सही ढंग से इलाज नहीं हो पाता। इससे उन्हें इलाज के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। महराजगंज सीएचसी से जिला अस्पताल की दूरी 50 किमी है। जबकि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता 30 बेड की है। डॉक्टर की कमी के कारण लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। विकासखंड क्षेत्र में 89 ग्राम पंचायत हैं जिनकी आबादी लगभग दो लाख से अधिक है। यहां महज एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। क्षेत्र की महिलाओं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.