देवघर, मई 17 -- करौं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर शपथ ली गई। वहीं डेंगू से बचाव को लेकर रैली निकाली गई। वहीं करौं स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय करौं में भी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी डब्लू कुमार, शैलेशचंद्र सिंह द्वारा डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने भी शपथ ली। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ.अरुण कुमार ने बताया कि डेंगू बहुत ही खतरनाक बीमारी है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर इचाक में जागरुकता शिविर इस बीमारी का रोकथाम...