पलामू, मई 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र खोलने की पहल तेज हुई है। इस कड़ी में सोमवार से निविदा की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र खुलने से वहां के मरीजों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी। डॉक्टर को जेनेरिक दवाएं लिखने के लिए निर्देशित किया जाएगा। आम लोगों को आर्थिक लाभ भी होगा। दवाओं के लिए उन्हें कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे । उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए पहल तेज की जा रही है। शीघ्र ही सारी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए संचालित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र से मरीजों को विशेष लाभ नही मिल पा रहा है। डॉक्टरों द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.