समस्तीपुर, जून 10 -- विद्यापतिनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर में मंगलवार को आयोजित मातृ स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने 208 गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया। जांच के दौरान डॉक्टर स्नेहल कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित रूप से आयरन एवं कैल्शियम की दवा सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।प्रभारी डॉ पारसनाथ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- करायपरसुराय में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जा...