गिरडीह, मार्च 31 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय सीएचसी परिसर में सोमवार से सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि हमारी बेटियों के स्वास्थ्य के लिए यह मील का पत्थर है। सरकार की यह पहल सराहनीय है। मेरी सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपनी किशोरियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। स्वस्थ बेटियां ही सशक्त समाज की नींव रखेंगी। सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. अबू कासिफ हसन ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होनेवाली एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण के जरिए रोका जा सकता है। आज पहले दिन कई किशोरियों को यह वैक्सीन दी गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.