सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर में जन सुविधाओं को सुचारू रूप से देने के लिए अल्ट्रासाउंड सेवा सेन्टर का उद्घाटन किया गया। अल्ट्रासाउंड सेवा सेंटर खुलने से अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन जिला अध्यक्ष भाजपा डा महेंद्र सिंह सैनी एवं सीएमओ डा प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। जिला अध्यक्ष डा महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण, किसान एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिससे समय व धन की बचत होगी और समय पर सटीक उपचार संभव हो सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रवीण कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.