सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धुएं का उठा गुबार
सोनभद्र, जून 23 -- दुद्धी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार की सुबह आग की लपटे व धुआँ उठते देख चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं। आस-पास के लोगों का कहना हैं अस्पताल के पीछे बड़ी मात्रा में दवाएं फेकी जाती हैं जिसमें किसी ने आग लगा, जिसके धुएं से आस-पास के लोग परेशान हो गए। बड़ी मात्रा में दवाइयों को जलाए जाने से आस-पास के लोगों में नाराजगी देखी गई। दवाइयों के जलने से उठ रहे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने के बाद काफी देर तक धुआं उठता रहा। लोगों का कहना है कि चिकित्सा अपशिष्ट एवं अनुपयोगी दवाइयों के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। इस संबंध में दुद्धी सीएचसी अधीक्षक डा. शाह आलम का कहना है कि मैं मीटिंग में आया हू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.