बोकारो, दिसम्बर 11 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार चंदनकियारी में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रेनर के रूप में मुख्य रूप से नेशनल ट्रेनर सह स्टेट ट्रेनर टीम (एसटीटी) शर्मिष्ठा सरकार एवं प्रखंड प्रशिक्षक दल ( बीटीटी) कुमुद महतो ने प्रशिक्षण दिया। नेशनल ट्रेनर टीम शर्मिष्ठा सरकार ने मुख्य रूप से सिकल सेल बीमारी के विषय में सामान्य जानकारी, सिकल सेल बीमारी का निदान , सिकल सेल बीमारी के कारण, सिकल सेल बीमारी के लक्षण , उपचार , हाइड्रकासूरिया , सिकल सेल मरीजों के माता - पिता बनना , सिकल सेल में क्या सावधानी ,क्या सिकल सेल बीमारी जड़ से हटाई जा सकती हैं, सिकल सेल बीमारी की समाज में रोकथाम, व अन्य जानकारी उपस्थित सहिया को ट्रेनिंग में दिया गया। सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम में सहिया की भूमिका पर ...