सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। गुरूवार को डीसी संदीप कुमार मीणा ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने ओपीडी, चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर, ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, प्रसूति गृह, ऑपरेशन कक्ष, दंत रोग विभाग, युवा मैत्री केंद्र, बैठक कक्ष एवं विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि अस्पताल में डॉग बाइट की दवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.