फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर जल्द ही एक्सरे मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे स्थानीय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। मशीनें लगने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक्सरे जांच के लिए शहर के बीके अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।जिले के तिगांव, खेड़ीकलां, कौराली और धौज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे मशीनें लगाई जानी हैं। यह योजना लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही इन्हें चालू कर दिया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सबसे अधिक लाभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.