सामुदायिक सीएलएफ ऑडिटर प्रशिक्षण संपन्न
लखनऊ, जुलाई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर आंतरिक सामुदायिक ऑडिटर संकुल स्तरीय संघ का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण रविवार को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान बक्शी का तालाब में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मऊ, महोबा, चित्रकूट, सहारनपुर, बलिया सहित विभिन्न जिलों की महिलाओं ने भाग लिया।राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि सामुदायिक आंतरिक ऑडिट प्रणाली ग्रामीण महिलाओं के समुदाय आधारित संस्थाओं को केवल वित्तीय अनुशासन ही नहीं, बल्कि स्वावलंबन और सुदृढ़ शासन की नई दिशा दे रही है। पारदर्शी बही-खातों और सटीक जोखिम प्रबंधन के माध्यम से हम इन सामुदायिक संस्थाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भी पढ़ें- मंगलवार को प्रेरणा दिवस में होगा संपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.