औरैया, मार्च 11 -- दिबियापुर, संवाददाता। विकास खंड भाग्यनगर के दिबियापुर स्थित सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति के ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विद्यालयों के बेहतर प्रबंधन के लिए सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी दाताराम तथा जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी दाताराम ने प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षक सक्रियता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से विद्यालय की सुरक्षा, संरक्षा और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाएं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.