सिमडेगा, अप्रैल 1 -- केरसई, प्रतिनिधि। शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और सामुदायिक सहभागिता को सशक्त करने के उद्देश्य से अभिभावक-शिक्षक बैठक' का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चले इस अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पिरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि इशिका गुप्ता, बागडेगा की मुखिया, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल थे।। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर संवाद को बढ़ावा देना था। बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट दर को शून्य पर लाने, बाल संसद के माध्यम से नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे...