अलीगढ़, जुलाई 9 -- छर्रा/गंगीरी, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बने बंद सामुदायिक शौचालयों को फिर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। गंगीरी ब्लॉक क्षेत्र के छह सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़े थे, जिससे भूमिहीन और गरीब परिवारों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा था। एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र हितैषी ने बताया कि एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर लगभग 2.08 लाख रुपये की लागत आती है। वर्तमान में ग्राम पंचायत बीसौरा, छर्रा रफातपुर, चितकुरा, मझोला, बूड़ा गांव और समैना ततारपुर के शौचालय ठप पड़े थे। नवागत खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने इन सभी स्थलों का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने असुविधा को देखते हुए इन शौचालयों को तुरंत चालू करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता और...