चंदौली, मार्च 8 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के मगरौर गांव में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव में करीब पांच वर्ष पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय आज बदहाली का शिकार है। शौचालय के दरवाजे टूटकर गिर चुके हैं और अंदर गंदगी का अंबार लगा है, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय निर्माण के समय इसे गांव के लिए अच्छी पहल शुरू हुई थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती गई। दरवाजे टूटे होने के कारण महिलाएं शौच के लिए जाने में असहज महसूस करती हैं, जबकि बुजुर्गों के लिए भी इसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय की देखरेख और साफ-सफाई की जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.