सामुदायिक शौचालय सेंदूर में लटक रहा ताला, ग्रामीण परेशान
सोनभद्र, जून 23 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेंदूर के टोला ठूरुकी में बना सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य बना हुआ है। सामुदायिक शौचालय का उचित रख रखाव न होने के कारण पूरी तरह से खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। वहीं समुचित पानी की व्यवस्था न होने के कारण शौचालय महज शो-पीस बन कर रह गया है। शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को मजबूर होकर खुले में शौच करने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था कराये जाने के साथ ही ताला खुलवाए जाने की मांग की है। ग्रामीण अयोध्या, शोभनाथ, शिवबरन, शिवप्रसाद, रामबरन, पानमति, लीलावती, कलावती, रौशनी, सुप्रिया सहित अन्य ने बताया कि कई दिनों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.