बलरामपुर, मई 14 -- गैसड़ी/बलरामपुर, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन को नगर पंचायत गैसड़ी में ठेंगा दिखाया जा रहा है। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 6 में ग्राम सभा स्तर से बना सामुदायिक शौचालय पिछले 3 वर्षों से ताले में बंद पड़ा है। नगर पंचायत बनने के बाद यह शौचालय नगर पंचायत को हैंडओवर हो गया था, लेकिन 3 साल बीतने के बाद भी इसका लाभ जनता को नहीं मिला। नतीजा, वार्डवासी आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। गुरुवार को 'हिन्दुस्तान' संवाददाता के मौके पर पहुंचने पर दर्जनों लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पंचायत के कर्मचारी कभी-कभार आते हैं, शौचालय की फोटो खींचकर चले जाते हैं, लेकिन आम जनता के लिए ताला नहीं खोलते。

दिव्यांग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान दिव्यांग नसीम ने बताया, "शौचालय में दिव्यांगों के लिए अलग सीट लगी ...