गंगापार, अप्रैल 17 -- विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जनवा में स्वच्छता अभियान की हकीकत जमीनी स्तर पर सवालों के घेरे में है। दलित बस्ती के बीचों-बीच बनाए गए सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक वर्ष से शौचालय में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है, जिसके चलते यह पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुका है। शौचालय के अन्दर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।नियमित सफाई न होने के कारण बदबू और अस्वच्छता से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी की तैनाती होने के बावजूद न तो नालियों की सफाई की जाती है और न ही शौचालय की देखरेख होती है।ऐसे में लोगों को मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।जो स्वच्छ भारत मिशन की मंशा पर सीधा सवाल खड़ा करता है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह शौचालय खास तौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.