बलरामपुर, मार्च 19 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्त करने के उद्देश्य से बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ब्लॉक तुलसीपुर की ग्राम पंचायत सखुईनिया कला में निर्मित सामुदायिक शौचालय उपयोग के बजाय बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। गांव में शौचालय निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन उसके संचालन पर जिम्मेदारों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। शौचालय में ताला लटका रहता है और परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है, जिससे पानी की व्यवस्था भी ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्गों, महिलाओं और बेटियों को डिब्बा-लोटा लेकर खेतों और जंगलों की ओर जाना पड़ रहा है। जिनके घरों में निजी शौचालय नहीं हैं, उनकी स्थिति और भी खराब है। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.