सासाराम, मार्च 12 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के राजपुर चौक बाजार के मुख्य चौक पर स्थित सामुदायिक शौचालय को गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार के निर्देश पर चले इस अभियान से वर्षों से बंद पड़े इस शौचालय के दोबारा शुरू होने की लोगों में उम्मीद जगी है। बीडीओ सह दंडाधिकारी रविराज के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शौचालय के आसपास सड़क पर लगे सभी ठेला-खोमचा और दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने का कड़ा निर्देश दिया। थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण न करें। प्रशासन की सख्ती के आगे दुकानदार महज आधे घंटे के भीतर अपना सामान समेटकर वहां से हट गए। बीडीओ की मौजूदगी में प्रशासनिक कर्मियों ने बंद शौ...