आजमगढ़, फरवरी 2 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। मार्टीनगंज ब्लॉक क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय का ग्रामीणों को आज तक लाभ नहीं मिल पा रहा है। देख-रेख के अभाव में शौचालय जर्जर हो चुके हैं। वही शौचालय के दरवाजे, टोटी, टंकी और अन्य उपकरण गायब हैं। जिससे पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और ग्रामीण खुले में शौच के लिए विवश हैं। मार्टीनगंज ब्लाक क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में करीब पांच वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा दो महिला और दो पुरुषों के लिए अलग अलग सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय का भवन बन तैयार होने के बाद भी रख-रखाव के अभाव में इसकी दीवारें दरक गई हैं और परिसर बदहाल स्थिति में है। वहीं शौचालय के दरवाजे,टोटी,टंकी समेत अन्य उपकरण गायब हो गया। गांव में शौचालय न होने से लोग खुले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.