सामुदायिक शौचालय का सबमर्सिबल खराब
गाजीपुर, जून 24 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के हरदासपुर कला स्थित चौबे का पुरा के सामुदायिक शौचालय का सबमर्सिबल पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की व्यवस्था ठप होने से शौचालय के अंदर गंदगी जमा हो गई है और दुर्गंध फैल रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से शौचालय का निर्माण तो कराया गया, लेकिन आज तक पानी की टंकी और स्थायी बिजली व्यवस्था नहीं की गई। वर्तमान में जल निगम की मशीन के सहारे अस्थायी रूप से बिजली जोड़कर सबमर्सिबल चलाया जाता है। यह भी पढ़ें- सामुदायिक शौचालय का समरसेबल खराब ग्रामीणों के अनुसार शौचालय के सामने फर्श निर्माण अधूरा है, दीवारों पर पेंटिंग नहीं हुई है और प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.