सामुदायिक शौचालयों पर लटका ताला, परेशानी
गाजीपुर, मई 14 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। भदौरा विकासखंड की अधिकांश ग्राम सभाओं में बने सामुदायिक शौचालय बदहाल स्थिति में पड़े हैं। कई स्थानों पर शौचालयों के आसपास घास-फूस उग आई है, जबकि कुछ शौचालयों के सामने गोबर के उपले रखे हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 46 ग्राम सभाओं में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों का उद्देश्य गांवों को खुले में शौच से मुक्त करना था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। ब्लाक के सुरहा गांव में सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार है लेकिन आज तक उसका ताला नहीं खुला। इसके साथ ही तहसील क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के सामुदायिक शौचालय का भी यही हाल है। यह भी पढ़ें- शोपीस बन रहा सामुदायिक शौचालय यह भी बंद पड़ा रहता है। ग्रामीणों के अनुसार कई शौचालयों का अब तक ताला भी नहीं खुला है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.