सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
बागपत, मई 31 -- बागपत। सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकरों ने लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। पांच सूत्रीय ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा। मांगों के समय रहते पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थापित सामुदायिक शौचालयों का संचालन, सफाई और रखरखाव केयर टेकर लगातार कर रहे हैं। वे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और पंचायती राज विभाग के निर्देशों के तहत अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। कई स्थानों पर लंबे समय से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कई केयर टेकरों का महीनों से मानदेय बकाया है, जिससे उन्हें और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर भुगतान नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.