सामुदायिक शौचालयों की करें नियमित देखभाल: डीएम
गौरीगंज, मई 12 -- अमेठी। संवाददाता जनपद में स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम संजय चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक की। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई व नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए।बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित स्वच्छता एवं विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण तथा संचालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं तथा संचालित शौचालयों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.