सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन को लेकर कार्यशाला संपन्न
लातेहार, अगस्त 13 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन प्रक्रिया को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सुलेमान मुण्डारी ने की। कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को वन संरक्षण और सामुदायिक वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम श्री मुण्डारी ने वन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए ग्रामीणों से जंगलों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। प्रशिक्षक आलोक उरांव एवं महेंद्र प्रसाद साव ने भी जंगल, वन संसाधनों और उनके संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने, हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने तथा जंगलों को नष्ट होने से बचाने के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.