हरदोई, मार्च 30 -- हरियावां। विकास खंड कार्यालय हरियावां में सोमवार दोपहर सामुदायिक भवन एवं बाबू श्रीश चन्द्र ब्लाक सभागार के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया। विधायक निधि से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का पूजन-अर्चन के बीच लोकार्पण किया गया, जबकि बाबू श्रीश चन्द्र ब्लाक सभागार का नवीनीकरण क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 9 लाख रुपये की लागत से कराया गया। उद्घाटन के बाद मंत्री नितिन अग्रवाल ने सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार क्षेत्र की जनता की सेवा की है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील भी की। खंड विकास अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मनरेगा के तहत लगभग 16 करोड...