मुंगेर, मई 9 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौरगांव पंचायत की ढोल पहाड़ी गांव स्थित सामुदायिक भवन में शानिवार को अचानक आग लग जाने से वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सामुदायिक भवन में रह रही संगीता देवी का कपड़ा, बर्तन, बिछावन समेत अन्य घरेलू सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना के एएसआई बलराम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। यह भी पढ़ें- राघोपुर के चांदपुरा में आग लगने से चार घर जलकर राख पीड़िता संगीता देवी ने नुकसान की भरपाई एवं आवश्यक सहायता की मांग को लेकर असरगंज अंचल कार्यालय व असरगंज थाना में आवेदन दिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.