बेगुसराय, अप्रैल 25 -- खोदावन्दपुर,निज प्रतिनिधि। सागी पंचायत के नुरूल्लाहपुर गांव के वार्ड नंबर दो में अवस्थित सरकारी योजना से बने सामुदायिक भवन पर से वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जा को हटाने के लिए प्रशासनिक स्तर से पहल शुरु हो गई है। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने अवैध कब्जा करने वाले लोगों को सूचित कर 24 घंटे के भीतर सामुदायिक भवन को खाली करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शुक्रवार की शाम नुरूल्लाहपुर गांव स्थित सरकारी सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए लोगों से मिलकर सामुदायिक भवन को खाली करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सामान्य रुप से सार्वजनिक सामुदायिक भवन को अगर कब्जाधारियों द्वारा खाली नहीं किया जाता है तो, उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.