दरभंगा, मई 9 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुपौल बाजार के भगत सिंह स्मारक चौक पर बने यात्री शेड को अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह कब्जे में ले लिया है। शेड के आगे और बगल में फल दुकानें सज जाने से यात्रियों को पता ही नहीं चलता कि यहां यात्री शेड बना है। वहीं इसके ऊपर बने सामुदायिक भवन पर एक निवर्तमान जनप्रतिनिधि ने कब्जा जमा रखा है।   स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2002-03 में तत्कालीन सांसद रामचन्द्र पासवान ने सुपौल बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए शेड का निर्माण कराया था। इसके बाद 2006-07 में घनश्यामपुर विधानसभा के तत्कालीन विधायक डॉ. इजहार अहमद ने इस भवन के ऊपरी तल्ले पर सामुदायिक भवन बनवाया था। यह भी पढ़ें- महेशखूंट में बस स्टैंड चालू नहीं होने से लोगों में आक्रोश उद्देश्य था कि बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को धूप-बारिश से राहत मिले ...