सामुदायिक भवन निर्माण में 1.25 करोड़ के गबन का आरोप
बस्ती, जून 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। सामुदायिक भवन निर्माण में धोखाधड़ी कर 1.25 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोप की चार लोगों ने मिलकर इस पूरे फ्राड को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने जालसाजी, गबन समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली में प्रतापगढ़ जनपद के दहिलामऊ सिविल लाइन निवासी जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया है कि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्वीकृत 1.25 करोड़ रुपये बैंक ऑफ इंडिया, बस्ती स्थित खाते से 2018 में निकाल लिए गए। आरोप है कि धनराशि निकालने के बाद निर्माण कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र भी जमा कर दिया गया, जबकि वास्तविक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने भारतीय कोऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड, लालबाग, लखनऊ की छवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.