गया, फरवरी 28 -- बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में बने सामुदायिक विवाह भवन की बढ़ी शुल्क वसूली को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाए हैं। इस बाबत एसडीएम को शिकायत भेजी गई है। वर्ष 2006 में इस भवन का निर्माण कराया गया था। हाल ही में नगर परिषद द्वारा भवन का रंग-रोगन और जीर्णोद्धार कराया गया है। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा है कि पूर्व में जहां विवाह भवन के उपयोग के लिए लगभग 3500 रुपये लिए जाते थे, वहीं अब जीर्णोद्धार के बाद आठ हजार रुपये से अधिक की राशि की मांग की जा रही है। सामुदायिक भवन का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद परिवारों को कम खर्च में मांगलिक कार्य संपन्न कराने की सुविधा देना है। लेकिन, वर्तमान शुल्क निर्धारण से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रभावित हो रहा है। मंदिर समिति द्वारा अब तक की आय-व्यय का सार्वजनिक लेखा-जोखा प्रस्त...