भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाउद्दीन अहसन ने बुधवार को संयुक्त रूप से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 15वें वित्त आयोग मद से वार्ड संख्या 43 और 49 में पाइपलाइन सहित दो नए प्याऊ का उद्घाटन किया गया, जिनकी कुल लागत लगभग 12.28 लाख है। वहीं वार्ड संख्या 10 (दिलदारपुर बिन्द टोली) में मलिन बस्ती योजना के तहत 31.72 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया। इस दौरान मेयर ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य हर वार्ड को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, निगम के अभियंता और काफी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.