संभल, मार्च 14 -- विकासखंड रजपुरा के गांव कहरोला गर्वी में शुक्रवार को जीर्णोद्धार के बाद बने भव्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। अब यह भवन डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के नाम से जाना जाएगा और यहां जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा व संस्कार केंद्र संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौधरी, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर, आरएसएस के जिला प्रचारक दीपक कुमार तथा गुन्नौर विधानसभा के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक यज्ञ हवन से हुई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय धनुर्धर तेजवीर आर्य ने यज्ञब्रह्मा की भूमिका निभाई। इसके बाद अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्...