समस्तीपुर, फरवरी 26 -- सरायरंजन। प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तहत लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें अध्यक्ष, सचिव एवं विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को विद्यालय विकास, वित्तीय प्रबंधन, मध्याह्न भोजन योजना और निपुण बिहार जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले दिन शिक्षा समिति के सदस्यों को उसके कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराया गया। इस संबंध में संकुल समन्वयक अखिलेश ठाकुर ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यालय संचालन को सुदृढ़ बनाना, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना और बच्चों के अभिभावकों की भूमिका को सक्रिय करना है। मौके पर प्रशिक्षक विनाश राजकुमार मनोज राम मिथिलेश शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.