चतरा, अप्रैल 17 -- लावालौंग प्रतिनिधि। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लावालौंग मुख्य चौक के पास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना के एएसआई सुरेन्द्र चातर और अभिषेक कुमार ने छात्राओं के बीच कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल सामग्री का वितरण किया। साथ ही कॉपी, कलम, डायरी एवं बिस्कुट भी प्रदान किए गए। पुलिस पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि किसी भी समस्या या परेशानी में खुलकर पुलिस से संपर्क करना चाहिए। यह भी पढ़ें- नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.