लातेहार, मार्च 31 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के डुमारो पंचायत अंतर्गत काली कुरमी टोला स्थित खेल मैदान में मंगलवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, पुनि रणधीर कुमार, मुखिया सुनीता खलखो, रोहित यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने अतिथियों का पारम्परिक नृत्य से स्वागत किया। टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के माध्यम से जोड़ना, उनमें अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करना तथा पुलिस और आमजन के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाना रहा। एसपी कुमार गौरव ने ग्र...