गढ़वा, अप्रैल 9 -- रंका, प्रतिनिधि। रंका में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में स्कूली बच्चों का जैव विविधता पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। मौके पर पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम व थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी भी मौजूद थे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शेराशाम और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेतरडीह के विद्यार्थियों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के क्रम में सभी बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गई। उस दौरान बच्चों से संवाद कर उन्हें मौलिक अधिकारों, करियर काउंसलिंग, आत्मरक्षा, योग, पीटी, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही डायल 112, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, मद्य निषेध, यौन अपराध एवं समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में जागरूक किया गया। उस दौरान बच्चों ने सहज रूप से मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.