फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र छात्राओं को कानून व्यवस्था बनाये रखने की प्रक्रिया और सामुदायिक पुलिसिंग की भूमिका के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान पुलिस के हेल्प लाइन नंबरों के बारे में बताया गया। जरूरत के समय इन नंबरों को किस तरह इस्तेमाल करें इसके बारे में भी बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...