लखनऊ, जून 16 -- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विकास नगर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक केंद्र में टेंट हाउस का सामान रखे जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की सुविधा के लिए बनाए गए इस सामुदायिक केंद्र का इस्तेमाल लंबे समय से निजी टेंट व्यवसाय के गोदाम के रूप में किया जा रहा है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पार्षद ने की लिखित शिकायत, फिर भी जस की तस स्थिति क्षेत्रीय पार्षद अखिलेश गिरि ने इस मामले में नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सामुदायिक केंद्र से टेंट हाउस का सामान हटाने की मांग की है। पार्षद का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए बनी संपत्ति का निजी व्यावसायिक उ...